पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ओपन यूनिवर्सिटी के पेपर अब होंगे निबंधात्मक

ओपन यूनिवर्सिटी के पेपर अब होंगे निबंधात्मक

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कोटा। यूनिवर्सिटी स्तर की परीक्षाओं में पेपर का स्तर ऊंचा उठाने के लिए वद्र्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी के शिक्षा विभाग में तीन दिवसीय पेपर निर्माण वर्कशॉप बुधवार से शुरू हुई। इसमें देशभर से आए 13 शिक्षाविद् भाग ले रहे हैं। उद्घाटन सत्र में कुलपति प्रो.विनय कुमार पाठक ने कहा कि टेक्नोलॉजी के इस दौर में लर्निंग और असेसमेंट के तौर-तरीके तेजी से बदल रहे हैं।

लेकिन उच्च शिक्षा में पढ़ाने वाले शिक्षकों के स्तर में उस गति से बदलाव नहीं हो रहा है। अफसोस की बात यह है कि अधिकांश बीएड और एमएड वे स्टूडेंट कर रहे हैं जो दूसरे किसी क्षेत्र में सफल नहीं हो पाते हैं। कॉलेज और यूनिवर्सिटी स्तर पर टीचर्स में क्रिएशन, इनोवेशन और क्वालिफिकेशन तीनों का अभाव महसूस होता है। उन्होंने कहा कि आगे से वीएमओयू की परीक्षाएं नए पेपर पैटर्न के अनुसार ही कराई जाएंगी। वर्कशॉप में अकादमिक निदेशक प्रो.एल आर गुर्जर और सतत शिक्षा विद्यापीठ के निदेशक डॉ.एचबी नंदवाना सहित कई शिक्षाविद् मौजूद रहे।

कॉर्डिनेटर प्रो. दामिनी चौधरी ने शिक्षाविदों का परिचय कराया। कन्वीनर असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. रजनी रंजन सिंह ने बताया कि पेपर कन्वेंशनल यूनिवर्सिटी द्वारा अपनाए जा रहे नए पैटर्न के अनुसार ही बनाए जाएंगे। पेपर में अति लघु उत्तर, लघु उत्तर और निबंधात्मक प्रश्न पूछे जाएंगे। जो स्टूडेंट्स के नॉलेज, मेमोरी, एक्सपेरिमेंट और क्रिएटिविटी पर आधारित होंगे। स्टूडेंट्स की सुविधा के लिए अगले तीन दिनों में जितने भी मॉडल सेंपल पेपर बनाए जाएंगे वे यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए जाएंगे। संचालन असि. प्रोफेसर पतंजलि मिश्र ने किया। एसो. प्रोफेसर डॉ. अनिल कुमार जैन ने आभार जताया।