पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मतदाता बढ़ाने में कोटा देश में अव्वल

मतदाता बढ़ाने में कोटा देश में अव्वल

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कोटा - इस बार के विधानसभा चुनावों में मतदाताओं को वोट के लिए प्रेरित करने में कोटा पूरे देश में अव्वल रहा। यह घोषणा मुख्य निर्वाचन विभाग ने की है। इसके लिए कोटा कलेक्टर जोगाराम 25 जनवरी को राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी द्वारा सम्मानित किए जाएंगे। इससे पहले उन्हें जयपुर के ओटीएस में राज्यपाल मार्गेट अल्वा द्वारा सम्मानित किया जाएगा।

प्रशासनिक सूत्रों ने बताया कि विधानसभा चुनावों में मतदान के लिए अधिक से अधिक वोटरों को जोडऩे का प्रयास किया गया था। इसके लिए रैलियां निकालने से लेकर स्कूलों में संकल्पपत्र भरवाए गए थे। नतीजा यह रहा कि कोटा जिले में 13.24 प्रतिशत मतदान बढ़ गए। इतना मतदान पूरे देश में एक साल कहीं और नहीं बढ़ा। इसलिए कोटा को पहले स्थान के लिए चुना गया है।

मतदाता जागरूकता अभियान के प्रभारी सीईओ पीसी पवन ने बताया कि चुनाव की घोषणा होने के साथ ही मतदाताओं को जागरूक करने का अभियान शुरू कर दिया गया था। जिससे कोटा जिले में 75.29 प्रतिशत मतदान हुआ। यह एक रिकार्ड बना। जबकि 2008 में हुए विधानसभा चुनावों में मतदान का प्रतिशत 62.5 था।




राजस्थान में तीन जिलों को स्थान

राजस्थान में सबसे अधिक मतदान कराने के लिए कोटा के अलावा जोधपुर और गंगानगर को चुना गया है। इनके जिला निर्वाचन अधिकारियों को 25 जनवरी को सुबह 10 बजे राज्यपाल ओटीएस में सम्मानित करेंगी।

कर्नाटक के चामराजनगर का भी चयन

मुख्य निर्वाचन विभाग की ओर से पूरे देश में राजस्थान के कोटा और कर्नाटक के चामराजनगर को इसके लिए चुना गया है। 25 जनवरी को विज्ञानभवन में शाम पांच बजे राष्ट्रपति कोटा कलेक्टर जोगाराम को यह सम्मान देंगे।