पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लोन सुपरवाइजर जांच में दोषी, चार्जशीट पेश

लोन सुपरवाइजर जांच में दोषी, चार्जशीट पेश

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा - भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ((एसीबी)) ने रिश्वत के मामले में आरोपी बारां केंद्रीय सहकारी बैंक के लोन सुपरवाइजर को जांच में दोषी माना है। ब्यूरो ने जांच के बाद उसके खिलाफ बुधवार को कोर्ट में चालान पेश कर दिया। मामले पर सुनवाई 5 फरवरी को होगी। एसीबी बारां के सीआई सलाउद्दीन सिद्दकी ने बताया कि बालापुरा निवासी बृजराज मीणा ने पिछले साल 21 नवंबर को रिश्वत के मामले की शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें लोन सुपरवाईजर बृजमोहन नामा के खिलाफ आरोप लगाया था कि उसने 23 नवंबर को बृजराज मीणा के पिता ऊदालाल मीणा की कृषि भूमि पर किसान संबल योजना में लोन स्वीकृत कराने की एवज में 3 हजार रुपए की रिश्वत ले ली। ब्यूरो की टीम ने इस मामले में आरोपी बृजमोहन नामा को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया था।