फॉरेस्ट गार्ड को जेल भेजा, जमानत खारिज
कोटा - रिश्वत के मामले में अदालत ने बुधवार को आरोपी फॉरेस्ट गार्ड की जमानत अर्जी खारिज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। बारां एसीबी के सीआई सलाउद्दीन सिद्दकी ने बताया कि बारां नाहरगढ़ रेंज के जलवाड़ा नाके पर तैनात फॉरेस्ट गार्ड राजेश सहरिया के खिलाफ आरोप है कि उसने 21 जनवरी को अहमदी ((किशनगंज-बारां)) निवासी बाबूलाल बंजारा से बैलगाड़ी छोडऩे की एवज में 4 हजार रुपए की रिश्वत ले ली। एसीबी टीम ने उसे कोर्ट में पेश किया। जहां से उसकी जमानत अर्जी खारिज कर जेल भेज दिया गया।
राकेश सक्सेना व भगवत सिंह मयंक सम्मानित
कोटा - चंद्र विभु काव्य एवं कला संस्थान की ओर से गुलाबबाड़ी स्थित चंद्र महल सभागार में काव्य एवं कला गोष्ठी हुई। संस्थान की संयोजक हंसा सक्सेना ने बताया कि गोष्ठी में साहित्यकार भगवत सिंह जादौन मयंक एवं संगीतज्ञ राकेश सक्सेना को चंद्र विभु राजश्री सम्मान से सम्मानित किया गया।