पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंकोटा - कौनसी चाय वाले की चाय का टेस्ट अच्छा है, कौनसे रेस्टोरेंट व मैस में अच्छा खाना मिलता है। इनका जवाब कोटा के स्टूडेंट्स ही देंगे। कोटा में रहने वाले स्टूडेंट्स को बेस्ट सर्विसेज देने के लिए रेजोनेंस व 94.3 माय एफएम लेकर आए है स्प्रिट ऑफ कोटा। कोटा में अपने फेवरेट को नोमिनेट करने के लिए स्टूडेंट्स रेजोनेंस से हॉर्ड कॉपी व सॉफ्ट कॉपी रेसोनेंस.एसी.इन/स्प्रिटऑफकोटा पर विजिट कर प्राप्त कर सकते हैं।
25 से अधिक केटेगरी में स्टूडेंट्स की राय जानी जाएगी। इसके बाद संबंधित वेंडर का सम्मान किया जाएगा। इनमें बच्चे बता पाएंगे कि कौनसा वेंडर उनको घर जैसा माहौल व उत्पाद प्रदान करवाता है। तो हो जाइए तैयार, ज्यादा जानकारी के लिए माय एफएम के कोटड़ी रोड स्थित ऑफिस में संपर्क कर सकते हैं। जियो दिल से...
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.