पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कोटा को स्टेट रैंकिंग टेनिस टूर्नामेंट की मेजबानी

कोटा को स्टेट रैंकिंग टेनिस टूर्नामेंट की मेजबानी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा - कोटा को इस साल स्टेट ओपन रैंकिंग टेनिस टूर्नामेंट की मेजबानी मिल गई है। यह प्रतियोगिता अप्रेल में आयोजित होने वाली है। कोटा को एक और बड़ा टूर्नामेंट करवाने का मौका मिलेगा। कोच अमृतेश कुमार ने बताया कि हाल में इसकी मंजूरी में मिल गई है। विभिन्न जिलों से करीब 200 खिलाडिय़ों के आने की उम्मीद है। पिछली स्टेट प्रतियोगिता में ही 180 खिलाडिय़ों ने भाग लिया था। मैच क्ले व हार्ड कोर्ट में खेले जाएंगे। करीब दो लाख रुपए की राशि इस पर खर्च होंगे। विजेता खिलाडिय़ों को प्राइज मनी व अन्य पुरस्कार दिए जाएंगे। हालांकि अभी तक स्थान तय नहीं हो पाया। कोच अमृतेश ने बताया कि फिलहाल बाल विद्यालय टेनिस कोर्ट तैयार है। अगर कोई अन्य स्थान नहीं मिलता है तो यही पर प्रतियोगिता आयोजित होगी।