पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • श्मशान भूमि से अस्थियां चोरी, तांत्रिक पर शक

श्मशान भूमि से अस्थियां चोरी, तांत्रिक पर शक

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - कोटा
दो दिन पहले हुए अंतिम संस्कार के बाद मुक्तिधाम से अस्थियां ही चोरी हो गई। आरोप लगाते हुए परिजनों ने इस काम के पीछे तांत्रिक पर शक जताया है। सूचना पर पुलिस ने छानबीन करते हुए कुछ लोगों से पूछताछ की लेकिन कोई सफलता नहीं मिल सकी।
बतातें हैं कि सिविल लाइंस निवासी यशोदा की मां हीराबाई ((८०)) की दो दिन पहले मृत्यु हुई। परिजनों ने नयापुरा मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार किया। मंगलवार को सब ठीक था लेकिन बुधवार को परिजन जब तीसरे की रस्म करने पहुंचे तो अस्थियां गायब थी। इसकी जानकारी नयापुरा पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की लेकिन कोई सफलता नहीं मिल सकी। मुक्तिधाम पर एक और अंतिम संस्कार हुआ था, लेकिन उसे किसी ने नहीं छेड़ा। हीराबाई की अस्थियां और राख किसी तांत्रिक द्वारा क्रिया करके ले जाने का शक जताया जा रहा है। मौके पर मौजूद दो-चार अस्थियां एकत्र कर तीसरे की रस्म की गई है। थाने के एसआई रामेश्वर ने बताया कि परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। पूछताछ में लेकिन अभी तक तांत्रिक क्रिया वाली बात सामने नहीं आई है।