- Hindi News
- नैनीताल के सोफे, भदोही के गलीचे पसंद किए गए
नैनीताल के सोफे, भदोही के गलीचे पसंद किए गए
कोटा - दशहरा मैदान में लगे कोटा मेगा ट्रेड फेयर में खासी भीड़ पहुंच रही है। मेले में नैनीताल के सोफे और भदोही के कालीन बहुत पसंद किए जा रहे हैं। इसके अलावा मुबंई के सोफा कम बेड की बुकिंग तेजी से हो रही है। सर्द मौसम में गरमागरम पकोड़े, पिज्जा, पाव-भाजी, बर्गर, अमेरिकन भुट्टे खाने का भी लोगों ने जमकर आनंद लिया। बुधवार को खिलौने के स्टालों पर बच्चों की धूम मची रही। रविवार तक चलने वाले मेले के स्पॉन्सर गुरुप्रज्ञा और दैनिक भास्कर मीडिया पार्टनर है।
फ्लैट एडवांस बुकिंग में अच्छा रुझान: राजस्थान का अग्रणी समूह गुरुप्रज्ञा रियल एस्टेट कंपनी है। इसके जयपुर स्थित प्रोजेक्ट गुरु शिखर टोंक रोड, सुमेरु और शेखावाटी में वन, टू , थ्री और फोर बीएचके अपार्टमेंट/ फ्लैट्स की लोग बुकिंग करा रहे हैं। कोटा के लोग इसमें विशेष रुचि दिखा रहे हैं।
मेगा ट्रेड फेयर