- Hindi News
- एडूवेव के क्विज हंट में विजेताओं को नवाजा
एडूवेव के क्विज हंट में विजेताओं को नवाजा
कोटा - एडूवेव एवं अंश ग्रुप द्वारा क्विज हंट प्रतियोगिता में सेंट जोसेफ एवं बक्शीज स्प्रिंगडेल्स के बच्चों ने बाजी मारी। इसमें कोटा संभाग के 63 स्कूल के छात्रों ने भाग लिया। बिनानी सभागार में हुए अंतिम चरण में ग्रुप ए में बक्शीज स्प्रिंगडेल्स ने प्रथम एवं सेंट जोसेफ के छात्रों ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। ग्रुप बी में डीएवी को दूसरा एवं प्रथम स्थान केन्द्रीय स्कूल को मिला। ग्रुप सी में संयुक्त रूप से जोसेफ एवं बक्शीज स्प्रिंगडेल्स को प्रथम एवं दूसरा आर्मी स्कूल को दिया गया। रोटरी क्लब के अध्यक्ष राजीव नारंग, एडूवेव के निदेशक अमित जैन्, विकास सचदेवा, अजय शर्मा, प्राची शर्मा भी उपस्थित थीं। संचालन गौरव शर्मा ने किया।