- Hindi News
- रेजोनेंस कॉमर्स डिवीजन का ‘कलर्स’ समारोह आज
रेजोनेंस कॉमर्स डिवीजन का ‘कलर्स’ समारोह आज
कोटा - रेजोनेंस कॉमर्स एवं लॉ डिवीजन की ओर से सांस्कृतिक समारोह ‘कलर्स’ गुरुवार दोपहर 2 से रात 9 बजे तक आईएल ऑडिटोरियम में होगा। संस्थान के एमडी व सीईओ आरके वर्मा ने बताया कि इस मौके पर सीए, सीएस परीक्षाओं और लॉ एंट्रेंस एग्जाम की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स और फैकल्टी सदस्य मनोरंजक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे।