अवध एक्सप्रेस 6 घंटे से ज्यादा लेट
गोरखपुर से बांद्रा जाने वाली अवध एक्सप्रेस बुधवार को 6 घंटे से ज्यादा देरी से कोटा पहुंची। साथ ही कोटा से इंदौर वाया बारां चलाई जाने वाली इंटरसिटी भी चार घंटे देरी से रवाना हुई। गोरखपुर-बांद्रा अवध एक्सप्रेस का कोटा पहुंचने का समय 10.50 है। लेकिन, यह ट्रेन बुधवार को पहले दो घंटे, फिर चार घंटे लेट हुई। इसके बाद ट्रेन को 6 घंटे लेट बता दिया गया। इससे इस ट्रेन से जिन यात्रियों को बांद्रा की ओर यात्रा करना था, उन्हें प्लेटफॉर्म पर ही समय बिताना पड़ा। इसी प्रकार इंदौर से कोटा आने वाली इंटरसिटी रात मंगलवार रात 11 की बजाय तड़के 3.15 बजे पहुंची। इस ट्रेन को कोटा से सुबह लगभग 6.30 बजे रवाना होना था, लेकिन ट्रेन 10.45 बजे रवाना हुई, यानी ट्रेन चार घंटे लेट रवाना हुई।