रोजगार सहायता शिविर 22 फरवरी को
कोटा - जिला युवा महोत्सव एवं रोजगार सहायता शिविर 22 फरवरी को महाराव उम्मेद सिंह स्टेडियम में आयोजित होगा। जिसमें विभिन्न सरकारी एवं गैर सरकारी प्रतिष्ठानों के प्रतिनिधि उपस्थित रहकर पात्र लोगों का रोजगार के लिए चयन करेंगे। इस आयोजन की तैयारी के संबंध में बुधवार को जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पीसी, पवन की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। जिसमें जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पवन ने निर्देश दिए कि ऐसे प्रयास किए जाएं कि अधिकाधिक नियोजक रोजगार शिविर में उपस्थित हों। आयोजन के नोडल अधिकारी एवं सहायक निदेशक रोजगार कार्यालय प्रवीण माथुर ने युवा महोत्सव एवं रोजगार शिविर की जानकारी दी।