- Hindi News
- केंद्रीय विद्यालय की छत टपकते देख नाराज हुए सांसद
केंद्रीय विद्यालय की छत टपकते देख नाराज हुए सांसद
कोटा - सांसद इज्यराजसिंह ने स्टेशन स्थित केंद्रीय स्कूल-1 का निरीक्षण किया। सांसद ने यहां कक्षाओं में जाकर छात्र-छात्राओं से पढ़ाई समेत स्कूल में मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जाना।
सिंह ने निरीक्षण के दौरान साइंस लैब से लेकर कंप्यूटर लैब, लाइब्रेरी की व्यवस्थाओं को देखा। उन्होंने स्मार्ट क्लास में पहुंचकर व्यवस्थाओं को देखा और स्मार्ट क्लास में प्रोजेक्टर चलवाकर पढ़ाने की प्रक्रिया जांची। इसके अलावा सिंह ने खेल मैदान की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
कार्यवाहक प्रिंसिपल को लगाई फटकार
सांसद स्कूल की पहली मंजिल पर पहुंचे। वहां कमरों और बरामदों में बारिश का पानी देखा तो गुस्सा हो गए। उन्होंने छात्रों को हो रही असुविधाओं को देखते हुए कार्यवाहक प्रिंसिपल को फटकार लगाई। उन्होंने कार्यवाहक प्रिंसिपल एएस चौहान से छात्रों की सुविधा के अनुसार तुरंत व्यवस्था के निर्देश दिए। इस पर चौहान ने बताया कि पहली मंजिल के लिए एक करोड़ दो लाख का बजट स्वीकृति मिल चुकी है, लेकिन राशि नहीं मिल रही है। शिक्षकों ने सांसद सिंह को क्षेत्रीय कार्यालय आगरा के बजाय जयपुर करवाने की मांग उठाई।