- Hindi News
- आज से वार्ड 11 व 13 में घर घर बांटे जाएंगे राशनकार्ड
आज से वार्ड 11 व 13 में घर-घर बांटे जाएंगे राशनकार्ड
कोटा - रसद विभाग ने घर-घर राशनकार्ड बांटने के लिए प्लान तैयार कर लिया है। इसके तहत गुरुवार को वार्ड 11 व 13 महावीरनगर क्षेत्र में राशनकार्ड बांटे जाएंगे। सिविल डिफेंस के जवान कार्ड लेकर इन वार्ड में वितरण करेंगे।
वितरण प्रभारी इरफान कुरैशी ने बताया कि वार्ड 46 में पहले ही घर-घर राशनकार्ड का वितरण हो रहा है। गुरुवार को भी यहां राशनकार्ड का वितरण होगा। इसके अलावा वार्ड 11 व 13 में राशनकार्ड का वितरण किया जाएगा। यह कार्य तब तक होगा, जब तक पूरे राशनकार्ड बंट जाएं। उन्होंने कहा कि उपभोक्ता परेशान नहीं हों, उनके घर पर ही राशनकार्ड पहुंच जाएगा। 24 जनवरी को वार्ड 17 व 19 नंबर वार्ड में वितरण शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 26 जनवरी के कारण थोड़ा समय लग रहा है। 27 जनवरी से वार्ड की संख्या में वृद्धि की जाएगी। 27 को वार्ड 1, 2, 3, 4, 5 व 6 में कर्मचारी कार्ड लेकर पहुंचेंगे। सभी वार्ड में तीन-तीन टीमें काम करेंगी, जो वहां राशनकार्ड बांटेंगी। 27 जनवरी से जिन वार्ड में वितरण होगा वे सभी वार्ड काफी बढ़े हैं, जिनमें वितरण में देरी लगेगी।