पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कूपन नहीं दिए तो निगम में कर दिया हंगामा

कूपन नहीं दिए तो निगम में कर दिया हंगामा

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा - बीपीएल अंत्योदय व अन्नपूर्णा योजना के कूपन समय पर नहीं मिलने पर शिवपुरा के लोगों ने नगर निगम में हंगामा किया। सीईओ द्वारा आयुक्त भवानीसिंह पालावत से व्यवस्था करने के आदेश देने पर वे शांत हुए और वहां से रवाना हुए।
पार्षद जितेन्द्र सिंह ने बताया कि बरसात के कारण मंगलवार को शिवपुरा के कई लोग कूपन नहीं ले पाए। उनके लिए निगम की ओर से कोई व्यवस्था नहीं की गई थी। बुधवार को जब नागरिक सीईओ दिनेश जैन से मिले तो उन्होंने मना कर दिया। इस पर नागरिकों ने हंगामा शुरू कर दिया। उन्होंने आयुक्त भवानीसिंह पालावत को वहां बुलाया और कूपन दुबारा वितरण के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही सभी को कूपन बांटे जाएंगे। पार्षद ने कहा कि सीईओ ने पहले तो कह दिया कि मेरे पास कूपन वितरण के लिए स्टाफ नहीं है। इस बारे में कलेक्टर को भी बता दिया। अब मैं दुबारा कूपन नहीं बंटवा सकता। इससे लोगों में रोष फैल गया था।
उधर, सीईओ ने कहा कि बरसात के कारण जिन लोगों को कूपन नहीं मिले थे, वे आए थे, उनकी व्यवस्था करा दी है। हंगामे जैसी कोई बात नहीं है। जहां तक एक बार वितरण होने के बाद दुबारा वितरण कराने में समस्या तो आती है। पहले एक बार वितरण हो जाए, जो बचेंगे उन्हें दुबारा से कूपन का वितरण करा दिया जाएगा।
आज यहां बंटेंगे कूपन : गुरुवार को वार्ड 43, 59, 55, 53,50, 47, 20, 15, 12,10, 27,37,32 में कूपन का वितरण किया जाएगा। वितरण सुबह 10.30 बजे से शाम पांच बजे तक होगा।