बैंक ऑफ इंडिया के सामने आज प्रदर्शन
भास्कर न्यूज - कोटा
फेडरेशन ऑफ बैंक ऑफ इंडिया स्टाफ यूनियंस के आह्वान पर बैंक में राष्ट्रव्यापी आंदोलन हो रहा है। जिसके तहत गुरुवार शाम 5.30 बजे बैंक की एरोड्रम सर्किल शाखा के बाहर प्रदर्शन किया जाएगा। बैंक ऑफ इंडिया एम्पलाइज यूनियन के अध्यक्ष पदम पाटोदी ने बताया कि 24 फरवरी को प्रबंधन को ज्ञापन, धरना, प्रदर्शन और 28 एवं 29 मार्च को हड़ताल के कार्यक्रम शामिल है।