प्रथम पेज का शेष...
हाड़ौती में नदी...
बड़ी नदी की पुलिया पर बुधवार दोपहर को करीब चार इंच की चादर चली। पिछले 24 घंटे में झालावाड़ जिले के गंगधार में 61 मिमी, पिड़ावा में 52, रावतभाटा में 50, बारां में 28.5, रामगंजमंडी में 25 मिमी, बूंदी में 22 मिमी बारिश हुई। बारां में अधिकतम तापमान 19 डिग्री व न्यूनतम 11 रहा। बूंदी में अधिकतम 17.4 व न्यूनतम 14.5, रावतभाटा में 18 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री रहा।
मतदाता संख्या...
मतदाता जागरूकता अभियान के प्रभारी सीईओ पीसी पवन ने बताया कि चुनाव की घोषणा होने के साथ ही मतदाताओं को जागरूक करने का अभियान शुरू कर दिया गया था। जिससे कोटा जिले में 75.29 प्रतिशत मतदान हुआ। यह एक रिकार्ड बना। जबकि 2008 में हुए विधानसभा चुनावों में मतदान का प्रतिशत 62.5 था।
कोटा और कर्नाटक का चामराजनगर का चुनाव: मुख्य निर्वाचन विभाग की ओर से पूरे देश में राजस्थान के कोटा और कर्नाटक के चामराजनगर को इसके लिए चुना गया है। 25 जनवरी को विज्ञानभवन में शाम पांच बजे राष्ट्रपति कोटा कलेक्टर जोगाराम को यह सम्मान देंगे।
एक्सप्रेस वे के...
एनएचएआई ने एक्सप्रेस वे के लिए अलाइनमेंट फाइनल कर दिया है और जमीन अवाप्ति के लिए अफसर नियुक्त हो चुके हैं। प्रोजेक्ट का खाका बनाते समय खासतौर से यह ध्यान रखा गया है कि कम से कम निर्माण प्रभावित हो, ज्यादा से ज्यादा सरकारी जमीन काम में आए और हाइवे का ज्यादातर हिस्सा खेतों और खाली जमीनों में से निकले। हरित क्षेत्र से निकलने के कारण ही इस एक्सप्रेस वे को ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे के नाम से जाना जाएगा।
‘वेड़ा’ मुख्यमंत्री के...
अभी दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान सोमवार को सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टी रद्द करनी पड़ी थी। कांग्रेस ने बयान से पल्ला झाडऩे की कोशिश की है। प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि उन्होंने शिंदे का बयान देखा ही नहीं है।
सोमनाथ भारती कह रहे थे भारत छोड़कर नहीं गए तो एक-एक को मार डालेंगे: अफ्रीकी महिला -महिला ने मजिस्ट्रेट के सामने कानून मंत्री भारती को पहचाना, भाजपा, कांग्रेस और महिला संगठनों ने मंत्री के मांगे इस्तीफे , ‘आप’ का जवाब: जांच रिपोर्ट आने तक नहीं करेंगे कार्रवाई , कांग्रेस की धमकी: भारती को नहीं हटाया तो समर्थन वापस
भिंड : यहां न...
यहां बैंकों की कर्ज वसूली भी प्रदेश में सबसे कम होती है। इस वजह से बैंक भी कर्ज देने से कतराते हैं। हाल यह है कि 13 साल से यहां बजाज एजेंसी से एक भी बाइक फाइनेंस नहीं हुई। चार साल से हीरो-होंडा ((अब हीरो)) की एक भी बाइक फाइनेंस नहीं हुई। इसी तरह टेलीकॉम कंपनी आइडिया, एयरटेल, वोडाफोन ग्राहकों को पोस्टपेड सिम नहीं देती। भिंड जिले में चुनिंदा लोग ही पोस्टपेड सिम का इस्तेमाल कर रहे हैं। ऐसी सिम उन्होंने ग्वालियर या अन्य शहरों से ली हैं।
भिंड में फाइनेंस की अनुमति ही नहीं
भिंड लोकेशन में कंपनी की ओर से ही फाइनेंस की अनुमति नहीं है। इस क्षेत्र में रिकवरी की बहुत दिक्कत रहती है।
-राजीव शर्मा, सेल्स एक्जीक्यूटिव, बजाज फाइनेंस, ग्वालियर
कंपनी से टाइअप हो तो ही देते हैं सिम
भिंड में हम शुरू से ही आम लोगों को पोस्टपेड सिम नहीं देते। सिर्फ उन कंपनी के कर्मचारियों को ही सिम देते हैं, जिससे हमारा टाइअप ((अनुबंध)) होता है।
-कासिम खान, टीएम आइडिया, भिंड