खराब मौसम से गुड़ महंगा
वाणिज्य संवाददाता - कोटा
भामाशाह मंडी में गुरुवार को आवक की कमी से सोयाबीन 50 से 100 रुपए उछल कर 3400 से 3850 रुपए क्विंटल बिकी। सरसों में 40 से 50 रुपए की नरमी रही। देसावरी मांग से गेहूं की सभी किस्मों में 50 से 60 रुपए क्विंटल की तेजी रही। धनिया में तेजी का रुख बना रहा और भाव 100 रुपए और उछल कर 6500 से 6800 रुपए क्विंटल पर जा पहुंचे। मौसम खराब होने से तेल-चीनी बाजार में गुड़ 300 रुपए क्विंटल महंगा होकर 3000 से 3500 रुपए प्रति क्विंटल रहा। वहीं ग्राहकी कमजोर पडऩे से देसी घी 100 से 150 रुपए टिन गिर गया। भाव इस प्रकार रहे-
अनाज ((भाव प्रति क्विंटल)) गेहूं मिल क्वालिटी 1675 से 1700, लोकवन 1700 से 1725, गेहूं पीडी 1900 से 1925, गेहूं टुकड़ी 1750 से 1850, जौ 1025 से 1100, मक्का 1200 से 1300 रुपए प्रति क्विंटल। किराना : मेथी 2200 से 2500, धनिया बादामी 6500 से 6800, ईगल 6800 से 6900, रंगदार 7100 से 7200 प्रति क्विंटल। धान: ((1121)) 3800 से 4200 सुगंधा 3000 से 3100, धान पूसा -1 3700 से 3850 रुपए। दलहन: चना 2200 से 2650, उड़द 3500 से 3900 रुपए, मूंग 4000 से 4400 रुपए प्रति क्विंटल रहा। तिलहन: सोयाबीन 3400 से 3850, सरसों 3000 से 3100, तिल्ली 10000 से 13500 रुपए प्रति क्विंटल।
खाद्य तेल: चंबल 1110 दीपज्योति 1065 शिव ब्रांड 1060, सदाबहार 1060 परंपरा 1065 किरण गोल्ड जार में 1070 रुपए प्रति टिन। सरसों तेल शुभम 1125 स्वस्तिक 1125 अलसी 1160 रुपए प्रति टिन। मूंगफली तेल ट्रक ब्रांड 1550 शुभ लाभ 1370 स्वस्तिक 1400 हनुमान 1370, रुपए प्रति टिन। वनस्पति घी: स्कूटर 950 अशोका 955 रुपए प्रति टिन। शक्कर 2940 से 2970 रुपए प्रति क्विंटल रही। गुड़ 3000 से 3500 रुपए प्रति क्विंटल। देसी घी : ((प्रति टिन)) मिल्क फूड 5120 डेयरी बेस्ट 4750, डेयरी प्योर 4780, पारस प्रीमियम 4550, हरदयाल 4800, मोहक 4700 रुपए। प्रति टिन के भाव रहे। प्रति टिन। के भाव रहे।