बरसात रुकी, सर्दी जस की तस
कोटा - शहर में दो दिन से हो रही बरसात गुरुवार को खत्म हो गई। लेकिन, सर्दी कम नहीं हुई। दिन में बादल छंटने के साथ ही धूप निकली, पर उसका कुछ खास असर नहीं पड़ा। तापमान अभी भी औसत से कम बना हुआ है।
गुरुवार को सुबह से ही मौसम खुल गया। थोड़ी देर के लिए धूप भी निकली लेकिन, तापमान बढऩे से पहले ही बादल छा गए। शाम को कोहरे ने अपना असर दिखाया तो सर्दी में फिर से तेजी आ गई। मौसम अधिकारी अजीतपाल भाटिया ने बताया कि अब बरसात का असर खत्म हो गया, लेकिन कोहरा बना रहेगा। शुक्रवार को भी इसी प्रकार का मौसम रहेगा। गुरुवार को अधिकतम तापमान 18.8 व न्यूनतम 14.8 डिग्री सेल्सियस रहा।