पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिसके भरोसे छोड़ा उसी ने ही कैंची से गोदकर किया अधमरा

जिसके भरोसे छोड़ा उसी ने ही कैंची से गोदकर किया अधमरा

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा - मां-बाप जिस रिश्तेदार के भरोसे घर पर बेटी को छोड़कर गए, वही उसके लिए हैवान बन बैठा। निर्दयी रिश्तेदार ने छात्रा को कैंची से गोद-गोद कर अधमरा कर दिया। घटना के ६ घंटे तक उसे होश नहीं आया। घटना के समय मां आंगनबाड़ी गई थी और पिता रेलवे में ड्यूटी पर गए थे।
घटना गुरुवार दोपहर 12.30 बजे रेलवे कॉलोनी थाना क्षेत्र की है। 12वीं की एक छात्रा पूनम ((बदला हुआ नाम)) स्कूल से पढ़कर रंगपुर रोड स्थित अपने घर आई थी। भूख लगने पर उसने खाना गर्म किया। वो अभी पूरा खाना खा भी नहीं पाई थी कि तभी उसके जीजा ने जबरदस्ती करने की कोशिश की। विरोध करने पर वह उसे घसीटता हुआ कमरे में ले गया। इसके बाद उसके सीने और सिर पर धारदार कैंचियों से वार कर दिया। जिससे छात्रा बेहोश हो गई। यह सारा घटनाक्रम पड़ोसियों ने देख लिया, वे चिल्लाने लगे। जिससे पूरा मोहल्ला इकट्ठा हो गया। मोहल्ले वालों ने कमरा तोड़कर छात्रा को बचाया। गुस्साए लोगों ने उसके जीजा से मारपीट भी की।