पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिला प्रमुख और सदस्य का पद भरने की कवायद शुरू

जिला प्रमुख और सदस्य का पद भरने की कवायद शुरू

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा - जिला प्रमुख और जिला परिषद सदस्य का पद खाली होने की सूचना सीईओ ने पंचायतीराज विभाग को भेजी है। ताकि इन पदों पर नियुक्ति हो सके।
सीईओ पीसी पवन ने बताया कि जिला प्रमुख का पद विद्याशंकर नंदवाना के पीपल्दा से विधायक बनने के बाद रिक्त हो चुका है। वे वार्ड नंबर 13 से जिला परिषद के सदस्य चुने गए थे ऐसे में वो भी रिक्त हो चुका है। उप जिला प्रमुख रेखा शर्मा को कार्यवाहक जिला प्रमुख बनाया गया है। वे ही इसका कामकाज देख रही हैं। पवन ने बताया कि पंचायतीराज विभाग से जैसा निर्देश मिलेगा उसी के अनुसार आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
ये है नियम : सीईओ पवन का कहना है कि राज्य निर्वाचन आयोग को रिक्त हुए पद के लिए 6 माह में चुनाव प्रक्रिया शुरू करनी होती है। उसी के अनुसार चुनाव होते हैं।
छात्राओं ने ली मतदान की शपथ : जेडीबी गल्र्स कॉलेज में मतदाता जागरुकता सप्ताह के तहत गुरुवार को निबंध, भाषण प्रतियोगिताएं हुई। एनएसएस कॉलेज समन्वयक डॉ. पूनम जायसवाल ने बताया कि स्वीप के यज्ञदत्त हाड़ा ने छात्राओं को अधिकाधिक मतदान की शपथ दिलाई। प्रतियोगिता के विजेताओं को 25 जनवरी को सम्मानित किया जाएगा।