पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रफीक की रिहाई के लिए सांसद ने विदेश मंत्री को लिखा पत्र

रफीक की रिहाई के लिए सांसद ने विदेश मंत्री को लिखा पत्र

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कोटा - सऊदी अरब में फंसे पर कोटा के युवक की रिहाई के लिए सांसद इज्यराज सिंह ने विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद को पत्र लिखा है। इसके अलावा उन्होंने विदेश मंत्रालय के उच्चाधिकारी से भी बात की। रफीक के परिजन गुरुवार को सांसद इज्यराज सिंह से मिले थे। तीन साल पहले काम करने गए लाड़पुरा निवासी रफीक मोहम्मद को 4 महीने पहले वीजा खत्म होने पर मक्का की जेल में डाला गया।

तब से परिवार वाले उसकी रिहाई का इंतजार कर रहे हैं। उनके प्रयास विफल होने के बाद परिजनों ने कलेक्टर से रिहाई की गुहार लगाई थी। एक दिन पहले भी पत्नी, बच्चे और परिजन एसडीएम से मिले थे। गुरुवार को परिजन सांसद के घर पहुंचे और उन्हें पूरा मामला बताया। सांसद ने विदेश मंत्रालय में फैक्स किया और वहां एक अधिकारी से बात की। इसके अलावा उन्होंने रफीक की रिहाई की मांग करते हुए विदेशमंत्री को पत्र लिखा है।

कलेक्टर से भी मिले परिजन

रफीक के परिजन और कई रिश्तेदार गुरुवार को फिर कलेक्टर जोगाराम से मिले और रफीक की रिहाई की मांग की। कलेक्टर ने परिजनों से कहा कि वे इसके लिए प्रयास कर रहे हैं। जल्द ही उनकी रिहाई होगी। कलेक्टर के आश्वासन के बाद परिजनों को कुछ आस बंधी।