पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्टेयरिंग फेल होने से बस गड्ढे में गिरी

स्टेयरिंग फेल होने से बस गड्ढे में गिरी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज ़ खातौली
क्षेत्र में गुरुवार दोपहर तीन बजे के करीब कोटा-श्योपुर मार्ग पर भवानीपुरा गांव के समीप कोटा-श्योपुर रोडवेज बस का स्टेयरिंग फैल हो जाने बस सड़क के नीचे गड्ढे में उतर गई। जिसमें कोई जनहानि नहीं हुई है। जिस समय बस का स्टेयरिंग फैल हुआ उस समय सामने से कोई वाहन नहीं आ रहा था नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। ड्राइवर की सूझ-बुझ से हादसा होते-होते टला। ड्राइवर ने बताया कि बस आराम से धीमी गति से चल रही थी। अचानक स्टेयरिंग की राड निकल गई व स्टेयरिंग फैल हो गया। बस का ड्राइवर साइड का कोना बबूल से टकरा गया, जिससे बस पास ही गड्ढे में जाकर रुक गई। जिसमें सभी यात्री सकुशल बाहर निकाला गया। ग्रामीण यासीन खान, वार्ड पंच रमेश मीणा, दुर्गा नागर ने बताया कि रोडवेज बस की हालत खस्ताहाल हो रही है। कभी रोडवेज बसों के पहिए निकलते है तो कभी स्टेयरिंग फैल हो जाते है।