- Hindi News
- गणतंत्र दिवस पर चिडिय़ाघर में निशुल्क प्रवेश
गणतंत्र दिवस पर चिडिय़ाघर में निशुल्क प्रवेश
कोटा - गणतंत्र दिवस पर चिडिय़ाघर शहरवासियों के लिए दोपहर 2 बजे तक निशुल्क रहेगा। दोपहर दो बजे बाद यहां एंट्री टिकट लगेगा। चिडिय़ाघर प्रशासन का कहना है कि गणतंत्र दिवस की शृंखला में शहरवासियों के लिए दोपहर दो बजे तक वन्यजीवों के अवलोकन के लिए निशुल्क व्यवस्था रहेगी। उपवन संरक्षक राकेश शर्मा ने शहरवासियों से अपील की है कि चिडिय़ाघर में जानवरों को सुव्यवस्थित तरीके से देखें, उन्हें परेशान ना करें और परिसर में गंदगी ना करें।
कार्यक्रम 8 व 9 को : अखिल भारतीय श्री मालव धाकड़ युवा संघ एवं मालव धाकड़ विकास समिति की ओर से जवाहरनगर में बैठक हुई। जिसमें समाज के सभी बंधुओं का 8 एवं 9 मार्च को दो दिवसीय कार्यक्रम की रुपरेखा तैयार की गई। बैठक में युवक युवती परिचय सम्मेलन व रक्तदान शिविर आयोजित करने का निर्णय किया गया।