- Hindi News
- इंड्रस्ट्रीज एक्जीबिशन फेयर का शुभारंभ आज
इंड्रस्ट्रीज एक्जीबिशन फेयर का शुभारंभ आज
कोटा - दी एसएसआई एसोसिएशन और एमएसएमई की ओर से आयोजित दो दिवसीय इंड्रस्ट्रीज एक्जीबिशन फेयर शुक्रवार को डीसीएम रोड विज्ञान केन्द्र पर सुबह 11 बजे शुरू होगा। जिसका शुभारंभ सांसद इज्येराज सिंह करेंगे। एसएसआई एसोसिएशन के अध्यक्ष देवेन्द्र जैन एवं सचिव कमलदीप सिंह ने बताया कि समारोह के विशिष्ट अतिथि आरएपीपी के प्रोजेक्ट डायरेक्टर एसके शर्मा और चंबल फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स के प्रेसीडेंट वीके मेहरा होंगे। इस मेले में देश भर से 100 से अधिक स्टॉल लगेंगी।