- Hindi News
- सेवानिवृत बैंककर्मियों ने स्कूल में स्वेटर बांटे
सेवानिवृत बैंककर्मियों ने स्कूल में स्वेटर बांटे
कोटा - एसबीबीजे सेवानिवृत्त बैंक कर्मी सेवा संस्थान द्वारा राप्रावि महावीर नगर तृतीय में 52 छात्र-छात्राओं को डीजीएम रमेश आर्य ने स्वेटर बांटे। आर्य ने बताया कि सामाजिक सेवा के तहत बैंक इस प्रकार के कार्य कर रहा है। प्रधानाध्यापक बद्रीलाल यादव ने आभार जताया। बैंक के मुख्य प्रबंधक आरके जैन, सेवा संस्थान के अध्यक्ष सीएल गुप्ता, सदस्य यूएस कपूर, एलआर सिन्हा मौजूद रहे।