पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कोटा ! गूगल की चौथी सालाना कॉन्टेस्ट में जोधपुर के 12वीं कक्षा के छात्र विजय नंदवानी ((16)) को इंटरनेशन

कोटा-!-गूगल की चौथी सालाना कॉन्टेस्ट में जोधपुर के 12वीं कक्षा के छात्र विजय नंदवानी ((16)) को इंटरनेशनल ग्रेंड विनर अवार्ड मिला है। नवंबर, 2013 में 13 से 17 वर्ष के छात्रों के लिए हुई इस ओपन सोर्स...

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कोटा। गूगल की चौथी सालाना कॉन्टेस्ट में जोधपुर के 12वीं कक्षा के छात्र विजय नंदवानी (16) को इंटरनेशनल ग्रेंड विनर अवार्ड मिला है। नवंबर, 2013 में 13 से 17 वर्ष के छात्रों के लिए हुई इस ओपन सोर्स प्रतियोगिता में दुनिया के 46 देशों के 337 चयनित छात्रों ने भाग लिया, जिसमें से 20 को ग्रेंड विनर अवार्ड के लिए चुना गया। इनमें तीन भारत से हैं। प्रोग्राम कॉर्डिनेटर स्टीफन टेलर के अनुसार, गूगल कोड इन-2013 स्पर्धा में चयनित छात्रों को 7 हफ्ते तक ओपन सोर्स प्रोजेक्ट बनाने के लिए दिया गया।

प्रत्येक के साथ एक मेंटर ने सहयोग किया। प्रतिभागियों ने कोडिंग, डॉक्यूमेंटेशन, ट्रेनिंग, क्वालिटी एश्योरेंस और यूजर इंटरफेस जैसे प्रोजेक्ट पर काम किया। विजय 10वीं और 11वीं में रेजोनेंस के जोधपुर स्टडी सेंटर के नियमित छात्र रहे हैं। विजेता छात्रों को अप्रैल,14 में यूएसए में गूगल के माउंट व्यू और कैलिफोर्निया स्थित हेडक्वार्टर में 4 दिन रहने का मौका मिलेगा। पहली बार विशेषज्ञ मेंटर भी उनके साथ रहेंगे।