- Hindi News
- मोदी ग्रुप के 4 छात्रों का कैंपस प्लेसमेंट
मोदी ग्रुप के 4 छात्रों का कैंपस प्लेसमेंट
कोटा - मोदी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में जयपुर की स्पाइरल टेक्नोलॉजी द्वारा लिए गए कैंपस प्लेसमेंट में चार छात्रों का चयन हुआ है। कॉलेज के उपाचार्य मनीष जैन ने बताया कि चार चरणों में हुए प्लेसमेंट के बाद एमआईटी कॉलेज के आकांक्षा अग्रवाल व आकांक्षा जैन तथा आरएन मोदी कॉलेज के अंचल गोस्वामी व आशीष तिलवानी को सफल घोषित किया गया। मोदी ग्रुप से अभी तक 3204 छात्रों का प्लेसमेंट किया जा चुका है। सभी छात्र कम्प्युटर साइंस के हैं। सफल रहे सभी छात्रों को मोदी ग्रुप के वाइस चेयरमेन सुशील मोदी एवं कारपोरेट डायरेक्टर डॉ.वी के सक्सेना ने ऑफर लैटर प्रदान किए।