ब्लैक किए जा रहे 56 सिलेंडर पकड़े
कोटा - सरकार ने उपभोक्ताओं को भले ही सब्सिडी के नौ सिलेंडर देने का नियम कड़ाई से लागू कर दिया है। लेकिन, घरेलू सिलेंडरों की कालाबाजारी नहीं रुक रही है। गुरुवार को झालावाड़ से लाकर कोटा में ब्लैक किए जा रहे 56 सिलेंडर को रसद विभाग ने महावीरनगर पुलिस के साथ मिलकर जब्त किया है। ट्रक के चालक कमल सिंह ने कहा कि वह झालावाड़ से ट्रक को लाया है, लेकिन उसने गैस एजेंसी का नाम नहीं बताया। वहीं कोटा में इन सिलेंडरों को बालाजी मार्केट में दुकान नंबर 155 में उतारा जा रहा था। जहां राहुल शर्मा नाम का एक शख्स इन सिलेंडरों को उतरवा रहा था। उसने इस काम में अपने साथ रवि का भी नाम लिया है।
डीएसओ आरडी मीणा के अनुसार बालाजी नगर में एक ट्रक से रसोई गैस के सिलेंडर खाली किए जा रहे थे। सूचना पर वहां पहुंची महावीरनगर पुलिस ने ट्रक चालक से सिलेंडरों के कागज और रिकार्ड मांगे तो वह नहीं दिखा पाया। इस पर सभी सिलेंडरों और ट्रक को लेकर पुलिस थाने पहुंच गई। शेष - पेज १०
ब्लैक किए जा...
जिस दुकान में इन सिलेंडरों को उतारा जा रहा था, वहां मौजूद राहुल शर्मा को भी पुलिस थाने ले आई। इसके बाद प्रवर्तन अधिकारी पवन अग्रवाल और संध्या को मौके पर कार्रवाई के लिए भेजा गया।
सभी सिलेंडर जब्त, कार्रवाई जारी
मौके पर पहुंचे प्रवर्तन अधिकारी पवन अग्रवाल ने बताया कि सभी सिलेंडरों को आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत जब्त करके एसएस गैस एजेंसी पर रखवा दिया गया है। इनमें 23 सिलेंडर कमर्शियल हैं, जिसमें 19 खाली और 4 भरे हुए हैं। 33 घरेलू सिलेंडर हैं, जिनमें 15 भरे और 18 खाली हैं। ये सभी आयल कंपनियों के हैं। जिनमें इंडेन, एचपी, रिलायंस और भारत शामिल हैं। आगे का खुलासा जांच के बाद होगा। इस बारे में आयल कंपनियों के प्रतिनिधियों को भी सूचना दे दी गई है।
तीन को लिया हिरासत में
सीआई प्रमोद कुमार शर्मा ने बताया कि इस मामले में चालक कमलसिंह, खलासी तथा दुकान मालिक राहुल शर्मा को हिरासत में ले लिया गया है। ट्रक व सिलेण्डर जब्त कर लिए हैं। ये सिलेण्डर झालावाड़ गैस एजेंसी से लाए गए थे। अब रसद विभाग इसकी रिपोर्ट देगा, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
शख्स इन सिलेंडरों को उतरवा रहा था। उसने इस काम में अपने साथ रवि का भी नाम लिया है।
डीएसओ आरडी मीणा के अनुसार बालाजी नगर में एक ट्रक से रसोई गैस के सिलेंडर खाली किए जा रहे थे। सूचना पर वहां पहुंची महावीरनगर पुलिस ने ट्रक चालक से सिलेंडरों के कागज और रिकार्ड मांगे तो वह नहीं दिखा पाया। इस पर सभी सिलेंडरों और ट्रक को लेकर पुलिस थाने पहुंच गई। शेष - पेज १०
महावीर नगर थाने में सिलेंडर समेत ट्रक को किया गया जब्त।