- Hindi News
- विद्यार्थी सेना के शिविर में 51 यूनिट रक्तदान
विद्यार्थी सेना के शिविर में 51 यूनिट रक्तदान
कोटा - भारतीय विद्यार्थी सेना की ओर से गुरुवार को रक्तदान शिविर लगाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। भारतीय विद्यार्थी सेना के जिला प्रमुख एडवोकेट रितेश सक्सेना ने बताया कि शिविर शीला चौधरी रोड स्थित कृष्णा रोटरी ब्लड बैंक में लगाया गया। शिविर में 51 यूनिट रक्तदान किया गया। शिवसेना के जिला प्रमुख सुरेंद्र सिंह सोमा ने नेताजी के जीवन पर प्रकाश डाला। शिविर में रक्तदान कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। रक्तदान करने वालों में विजय गौतम, सुखदेव सिंह सिद्धू, चेतन नागर, मिलन आनंद, विश्ववृत शृंगी, अभिकर्ण शृंगी, मनीष केवट, मोनू पारेता, नरेंद्र सिंह एवं सुरेन्द्र भाया सहित विद्यार्थी सैनिक उपस्थित थे।