पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंकोटा। यातायात का नियम सिखाने पर महिला कांस्टेबल से जेडीबी कॉलेज की छात्रा ने हाथापाई की। सरेराह छात्रा की इस हरकत से कांस्टेबल हैरान रह गई। हाथापाई में उसके वर्दी के बैज भी छात्रा ने नोच लिए। हंगामा होने पर मामला कॉलेज के प्रिंसिपल तक पहुंचा। परिजनों के आने के बाद छात्रा ने कांस्टेबल से माफी मांगी तो मामला शांत हुआ।
कांस्टेबल रितु मीणा ने बताया कि सुबह कॉलेज के सामने एक बाइक और कॉलेज की छात्राओं की गाड़ी भिड़ी थीं। हालांकि दोनों को चोटें नहीं आईं, लेकिन वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुए। इसमें छात्राओं ने इयरफोन लगाया हुआ था और उसे बाइक के हॉर्न तक सुनाई नहीं दिया। उसके बाद बीए फस्र्ट इयर की वह छात्रा अपनी दो सहेलियों को लेकर स्कूटी से स्टेडियम की तरफ जाने लगी। कॉलेज के बाहर रितु ने उन्हें रोका तो नाराज छात्रा ने अभद्रता करना शुरू कर दिया। उसे मना कर दिया कि वो तीन सवारी पर वाहन को बाहर नहीं जाने देगी।
छात्रा ने वहां स्कूटी खड़ी की और वहां से अभद्रता करना शुरू कर दिया। कांस्टेबल ने उसे ऐसा करने से मना किया तो वह हाथापाई करने लगी। बाद में लोगों ने बीच-बचाव किया। कांस्टेबल ने फ्लाइंग बुला ली। बाद में प्रिंसिपल से इसकी शिकायत की। प्रिंसिपल ने छात्रा के परिजनों को बुलाया और पूरी बात बताई। छात्रा ने कांस्टेबल से माफी मांगी तब मामला शांत हुआ।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.