पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंकोटा। दशहरा मैदान में चल रहे कोटा मेगा ट्रेड फेयर में खरीदारी के लिए शहरवासी उमड़ रहे हैं। शाम को मेले की हर स्टाल्स पर खरीदारी के लिए लोगों की खचाखच भीड़ लगी रही। बच्चों से लेकर परिवार के हर आयु वर्ग के लिए 200 स्टाल्स लगी हुई है।
मेले के स्पॉन्सर राजस्थान का अग्रणी समूह गुरुप्रज्ञा रियल एस्टेट कंपनी है। यहां लगे स्टाल्स पर जयपुर स्थित प्रोजेक्ट गुरु शिखर टोंक रोड, सुमेरु और शेखावाटी में फ्लैट्स के लिए शहरवासी विशेष रुचि दिखा रहे हैं। मेले के मीडिया पार्टनर दैनिक भास्कर है । 26 जनवरी तक सुबह 11 से रात 9 बजे तक शहरवासियों के लिए मेले में एंट्री निशुल्क है।
100 रुपए में ब्रांडेड शर्ट और टी-शर्ट
लुधियाना की ब्रांडेड शर्ट और टीशर्ट शहरवासियों के लिए खासी पंसद आ रही है। मेले में 100 रुपए तक की रेंज वाले इन कपड़ों को लोग खरीदते रहे। वहीं दिल्ली के कांच, फाइबर, फैशनेबल नेकलेस भी महिलाओं को खासे पसंद आए।मेले में पारद शिवलिंग के अलावा वास्तु के लिए लोग तीन टांग का मेंढक सहित अन्य आइटम आकर्षण बने रहे। इसके अलावा बनारसी साडिय़ों के अलावा आगरा की हैंडीक्राफ्ट ज्वैलरी युवतियों के लिए पसंदीदा बनी रही। जियोनी स्मार्ट फोन पर ई-6 मॉडल लोगों के लिए खासा पसंद रहा।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.