- Hindi News
- अग्रवाल समाज का परिचय सम्मेलन 25 26 जनवरी को
अग्रवाल समाज का परिचय सम्मेलन 25-26 जनवरी को
कोटा। अग्रवाल समाज का द्वितीय युवक-युवती परिचय सम्मेलन 25, 26 जनवरी को व सामूहिक विवाह 27 को सीएडी मैदान में होगा। इसकी तैयारियां जोरों पर की जा रही हैं। इसको लेकर गुरुवार को समाज के पदाधिकारियों स्थल का जायजा लिया। सम्मेलन के संभागीय संयोजक जगदीश अग्रवाल चूने वाला ने बताया कि 11 जोड़ों के विवाह करवाए जाएंगे। बारिश की संभावना देखते हुए वाटर प्रूफ शामियाना व टेंट लगाए जा रहे हैं। समाज में बाल-विवाह व दहेज-प्रथा को देखते हुए इन्हें समाप्त करने पर जोर रहेगा। युग निर्माण योजना के अंतर्गत वैदिक रीति से सामूहिक विवाह संपन्न कराया जाएगा। 25 व 26 जनवरी को परिचय सम्मेलन सुबह 10 से 5 बजे तक तथा 27 जनवरी को दोपहर 12 बजे 12 बजे बासन व 3 बजे से पाणिग्रहण संस्कार होंगे। 11 जोड़ों के सामूहिक विवाह के पंजीकरण को अंतिम रूप दिया जा रहा है। महिला मंडल की अध्यक्ष गायत्री मित्तल, युवा अध्यक्ष शशिकांत गोयल, संभागीय महामंत्री राजेश मित्तल की टीम सम्मेलन को सफल बनाने में जुटी हुई हंै।