पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • साड़ी से फंदा लगाकर महिला ने दी जान

साड़ी से फंदा लगाकर महिला ने दी जान

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बूंदी. नैनवां रोड स्थित रजत गृह गेट नंबर तीन के पीछे रहने वाली महिला ने गुरुवार शाम को पंखे से साड़ी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सदर पुलिस के अनुसार मीनाक्षी (२७) पत्नी शिवप्रकाश शर्मा ने शाम करीब साढ़े पांच बजे कमरे की छत के पंखे से साड़ी से फंदा लगा लिया। कुछ देर बाद बाहर खेल रहे उसके 11 साल व चार साल के बच्चे मकान में गए । वहां कमरे का दरवाजा नहीं खुला, तो चिल्लाए। बाद में पड़ोसी आए। उन्होंने किवाड़ तोड़कर देखा तो मीनाक्षी पंखे से लटकी हुई थी। बाद में बाजार गए उसके पति व पुलिस को बुलाया गया। शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम रूम में रखवा दिया है।