पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंकोटा। इंडियन फिजिक्स टीचर्स एसोसिएशन ((आईएसीटी)) ने इंडियन नेशनल केमिस्ट्री ओलिंपियाड ((एनएस ईसी)) परीक्षा का रिजल्ट तीसरी बार संशोधित किया है। इसमें कोटा के 34 छात्रों के भाग्य खुल गए। अब कोटा से कुल 38 छात्र दूसरे चरण की परीक्षा देंगे। यह परीक्षा नवंबर 2013 में हुई थी। गुरुवार को आई तीसरी सूची से छात्रों के चेहरे खिल उठे।
बताते चले कि 3 जनवरी को घोषित किए गए रिजल्ट में राज्य से 115 छात्र चयनित हुए थे। इसमें जयपुर और कोटा से सिर्फ 1-1 चयन होने पर नाराज छात्रों ने मूल्यांकन पर संदेह जताया। शिकायत होने पर 71 छात्रों की दूसरी सूची जारी की गई। इस बार राज्य से 18 और कोटा से 3 छात्र चयनित हुए और रिजल्ट में कटऑफ 148 अंक घोषित हुआ।
इसके बाद भी कोटा में इससे ज्यादा अंक वाले 32 छात्रों का चयन नहीं हुआ। भास्कर की खबर के आधार पर छात्रों ने बड़ी संख्या में शिकायतें दर्ज कराईं तो मामले की जांच हुई। उसमें पता चला कि कॉपियां गलत ‘आंसर की’ से जांच दी गईं। एसोसिएशन ने तत्काल इसमें सुधार करते हुए गुरुवार को सफल छात्रों की तीसरी सूची जारी हुई। इसमें कोटा के 34 छात्र दूसरे चरण के लिए सफल हुए हैं।
हमने कोटा के छात्रों की शिकायत एचबीसीएसई मुख्यालय में दर्ज कराई थी। यहां के छात्र पहले भी इंटरनेशनल लेवल पर फाइनल में गोल्ड मेडल जीत चुके हैं। - नीलेश गुप्ता, प्रभारी रेजोनेंस पीसीसीपी डिवीजन
सूची में चयनित आकाश, सुयश करकरे, दिशा अग्रवाल, उत्कर्ष, फैजल व सम्यक ने बताया कि अंतत: उनकी मेहनत सफल रही। एलेन के कॅरिअर काउंसलर पारिजात मिश्रा ने बताया कि तीसरी सूची में कोटा के ३८ छात्र हैं जिसमें 23 छात्र एलेन संस्थान से हैं। दूसरे चरण की परीक्षा एक फरवरी को होगी।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.