पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सुबह ९.१५ बजे होगा स्टेडियम में ध्वजारोहण

सुबह ९.१५ बजे होगा स्टेडियम में ध्वजारोहण

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा - गणतंत्र दिवस के संभाग स्तरीय समारोह में उम्मेदसिंह स्टेडियम में सुबह ९.१५ बजे ध्वजारोहण होगा। परेड निरीक्षण, मार्चपास्ट, राज्यपाल का संदेश पठन, स्वतंत्रता सेनानियों, शहीद सैनिकों की विधवाओं का सम्मान, व्यायाम प्रदर्शन, सामूहिक गान, नृत्य एवं झांकियों का प्रदर्शन होगा। दोपहर 1 बजे जिला प्रशासन एवं नगर निगम के बीच क्रिकेट मैच जेके पेवेलियन में होगा। कलेक्टर जोगाराम ने समारोह की तैयारियों की समीक्षा कर अधिकारियों को निर्देश दिए। गुरुवार को बच्चों ने भी पूर्वाभ्यास किया।
मतदाता दिवस कल : जिला प्रशासन एवं सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की ओर से राष्ट्रीय मतदाता उत्सव के तहत 24 जनवरी को महावीर नगर विस्तार योजना स्थित एलबीएस कॉलेज परिसर में मतदाता जागरूकता विषयक चित्र एवं फोटो प्रदर्शनी का आयोजन होगा। प्रदर्शनी का शुभारंभ कलेक्टर जोगाराम सुबह 11 बजे करेंगे।