- Hindi News
- टाइगर रिजर्व की धरोहरों को पर्यटन के लिहाज से निखारें
टाइगर रिजर्व की धरोहरों को पर्यटन के लिहाज से निखारें
कोटा - मुकंदरा हिल्स टाइगर रिजर्व और बाघ एरिया के क्षेत्र की पुरा धरोहरों का संरक्षण किया जाए। इन धरोहरों को निखारा जाए ताकि यहां आने वाले पर्यटक वन्यजीव के साथ-साथ प्रकृति की गोद में मौजूद विरासत देखने का भी लाभ ले सकें।
यह निर्देश कलेक्टर जोगाराम ने गुरुवार को पर्यटन विकास समिति की ओर से हुई बैठक में विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिले के पर्यटन महत्व के स्थलों को पर्यटन के विकास की संभावनाओं को देखते हुए सार्थक प्रयास किए जाएं। पुरातत्व एवं वन विभाग अधिकारियों को इस संबंध में तेजी से काम करने के लिए कहा कि आने वाले समय में यहां पर्यटकों की आवाजाही रहेगी। उन्होंने पर्यटन विभाग के डिप्टी डायरेक्टर नंदलाल अलावदा को एक महीने में पर्यटन विकास संबंधित योजना बनाने के लिए कहा।
ग्रामीण हाट बाजार को सुव्यवस्थित करो
यूआईटी अधिकारियों को कलेक्टर ने ग्रामीण हाट बाजार के मामले में कहा कि वो मौके पर जाकर स्थिति देखें और तत्काल वहां होने वाले काम शुरू करवाए। उन्होंने चंद्रेसल शिवमंदिर से तिबारे तक रास्ता बनाने, लक्खीबुर्ज, करणी माता मंदिर, अभेड़ा, महल समेत अन्य पर्यटन स्थलों को निखारने की बात कही। एयरपोर्ट अधिकारी एसबी मीणा से उन्होंने हवाई सेवा शुरू करने संबंधित प्रस्ताव के प्रोग्रेस पर चर्चा की। बैठक में एडीएम सिटी गिरिराज कुमार, जिला परिषद सीईओ पीसी पवन, प्रशिक्षु आईएएस अविचल चतुर्वेदी, वन, वन्यजीव समेत शिक्षा विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।