पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दशहरा मैदान में होने लगी तैयारियां तैयारियां, ११ जोड़ों के होंगे निशुल्क विवाह

दशहरा मैदान में होने लगी तैयारियां तैयारियां, ११ जोड़ों के होंगे निशुल्क विवाह

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा। अग्रवाल समाज का द्वितीय युवक-युवती परिचय सम्मेलन व वैवाहिक कार्यक्रम 25, 26 व 27 जनवरी को कोटा में होगा जिसकी तैयारियां जोरों पर हैं। शुक्रवार को समाज के सीएडी मैदान में पदाधिकारियों ने तैयारियों का जायजा लिया। सम्मेलन में 11 जोड़ो के विवाह करवाए जाएंगे। मौसम में वर्षा की संभावना को देखते हुए वाटर प्रूफ शामियाना व टेंट लगाए जा रहे हैं। समाज में बाल विवाह व दहेज प्रथा आदि की बुराइयों को देखते हुए इन्हें समाप्त करने पर जोर रहेगा। युग निर्माण योजना के अंतर्गत वैदिक रीति से सामूहिक विवाह संपन्न कराया जाएगा। 25 व 26 अप्रेल को युवक युवती परिचय सम्मेलन प्रात: 10 से 5 बजे तक तथा 27 जनवरी को दोपहर 12 बजे 12 बजे शोभायात्रा व 3 बजे से पाणिग्रहण संस्कार होंगे। सामूहिक विवाह के पंजीकरण को अंतिम रूप दिया जा रहा है।



अग्रवाल समाज का परिचय सम्मेलन 25-26 को, विवाह 27 को