पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंकोटा। शहर की छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए पुलिस जल्द ही उन्हें सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके लिए शहर पुलिस की चार महिला कांस्टेबलों को ट्रेनिंग के लिए जयपुर पुलिस अकादमी भेजी जा रही है। वहां इन्हें दो सप्ताह की स्पेशल ट्रेनिंग दी जाएगी। सबसे पहले शहर के जेडीबी कॉलेज के अलावा शहर के तीन स्कूलों की छात्राओं को यह ट्रेनिंग दी जाएगी।
एसपी सत्यवीर सिंह ने बताया कि ऑपरेशन गरिमा के तहत जयपुर मुख्यालय की ओर से महिला कांस्टेबलों को दो सप्ताह की ट्रेनिंग दी जा रही हैं। इसके कोटा से चार महिला कांस्टेबल सोनिया, कौशल्या, रिंकू और सुनीता का चयन किया है। ये चारों महिला कांस्टेबल 28 जनवरी को पुलिस अकादमी के लिए जाएंगी। ट्रेनिंग के बाद शहर के जेडीबी कॉलेज, सोफिया स्कूल, भीमगंजमंडी स्थित गल्र्स स्कूल व रामपुरा महारानी स्कूल में महिला कांस्टेबल जाएंगी और वहां छात्राओं को आत्मरक्षा के लिए गुर सिखाएंगी। ट्रेनिंग में कांस्टेबलों को जूडो, कराटे, ताइक्वांडो सिखाएं जाएंगे। चार स्कूलों के बाद शहर के सभी स्कूलों में यह अभियान चलाएगा जाएगा। इससे छात्रा हर स्थिति में किसी भी खतरे से निपटने के लिए तैयार हों।
मनचलों को भी पकडऩे में लिया जाएगा सहयोग
एसपी ने बताया कि शहर पुलिस की महिला कांस्टेबलों को ट्रेनिंग के बाद एक महिला कांस्टेबलों की विशेष टीम तैयार की जाएगी, जो समय-समय ऑपरेशन गरिमा में विशेष सहयोग करेंगी। उन्हें सादा वर्दी में बाजारों व पार्कों में भेजा जाएगा। वहां वे मनचलों
पुलिस अकादमी जयपुर में दो सप्ताह की होगी ट्रेनिंग
के खिलाफ कार्रवाई करेंगी। इससे शहर में छेड़छाड़ करने व फब्तियां कसने वालों पर रोकथाम लगेगी। साथ ही महिलाओं में भी आत्मविश्वास पैदा होगा जिससे वे निडर होकर अपना काम कर सकें।
अन्य महिला कांस्टेबलों को भी दी जाएगी ट्रेनिंग
ट्रेनिंग शुदा महिला कांस्टेबल शहर पुलिस में शामिल अन्य महिला कांस्टेबलों को भी ट्रेंड करेंगी। इसके लिए शहर पुलिस लाइन में अलग से समय दिया जाएगा।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.