पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • निगम ने चलाया सफाई अभियान

निगम ने चलाया सफाई अभियान

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - कोटा
नगर निगम की ओर से गुरुवार को सेक्टर-13 के वार्ड 35, 36, 37 व 38 में सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान मुख्य मार्गों, बस्तियों के अंदरूनी मार्गों, नालों, सुविधाघरों व सीवरेज चैंबरों की सफाई की गई। 39 टन कचरा उठाया गया।
इस दौरान सफाई में बाधक बने ठेलों, काउंटरों, भट्टी व ताले-चाबी वालों की दुकानों को हटा दिया गया। यहां प्रथम चरण में हटाए गए अतिक्रमियों ने फिर से अतिक्रमण कर लिया था। इस दौरान 60 स्ट्रीट लाइटें ठीक की गई। 16 जनों को नोटिस दिए गए व 62 पोस्टर-बैनर जब्त किए गए। अभी यह अभियान जारी रहेगा। जहां भी मुख्य मार्गों पर अतिक्रमण होगा उन्हे नियमानुसार कार्रवाई कर हटवाया जाएगा।
कूपनों का वितरण जारी
निगम की ओर से बीपीएल, अंत्योदय एवं अन्नपूर्णा योजना के तहत कार्डधारकों को सेक्टर वाइज वार्डों में शिविर आयोजित कर कूपनों का वितरण किया गया। सीईओ दिनेश जैन ने बताया कि शुक्रवार को वार्ड 44, 60, 56, 4, 51,21,16,11, 28, 38, 33 में कूपनों का वितरण होगा। इसी प्रकार जिन वार्ड में कूपन वितरण बाकी रह गया है। उनके लिए भी शुक्रवार से फिर से शिविर लगाए जाएंगे। इनमें 24 जनवरी को वार्ड 48, 52, 53 के लोगों को महात्मा गांधी स्कूल रामपुरा में वार्ड 22, 24 व 47 के लिए मल्टीपरपज स्कूल गुमानपुरा में और वार्ड 5, 7 व 12 के लिए फायर ऑफिस श्रीनाथपुरम फायर ऑफिस में होंगे।



सेक्टर-१३ के विभिन्न वार्डों में सफाई कर ३९ टन कचरा उठाया