- Hindi News
- संभाग में सीबीएसई की १०वीं बोर्ड परीक्षा 15 मार्च से
संभाग में सीबीएसई की १०वीं बोर्ड परीक्षा 15 मार्च से
कोटा। संभाग में सीबीएसई की दसवीं बोर्ड परीक्षाएं 15 से 26 मार्च तक होंगी। कक्षा-9 की परीक्षाएं 10 से 20 मार्च तक होंगी। प्रोग्रेसिव सहोदय स्कूल कॉम्पलेक्स के अध्यक्ष सुभाष अग्रवाल ने बताया कि सीबीएसई स्कूलों के लिए दोनों परीक्षाओं का टाइम टेबल घोषित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि आरटीई के तहत एडमिशन देने की पूरी योजना तैयार कर ली गई है। सभी स्कूल पूरी पारदर्शिता से प्रवेश देंगे।
प्रवेश के समय निर्धारित प्रवेश शुल्क लेने और फीस में अप्रत्याशित बढ़ोतरी नहीं करने के निर्देश जारी किए हैं।सीबीएसई से जुड़े स्कूल कोर्स मेटेरियल और यूनिफॉर्म खरीदने के मामले में किसी डीलर विशेष के लिए बाध्य नहीं करेंगे। प्रोग्रेसिव सहोदय अगले माह से मासिक पत्रिका प्रकाशित करेगा, जिससे छात्रों और टीचर्स को लेखन के लिए प्रोत्साहन मिलेगा। उन्होंने बताया कि स्कूलों में अनियमितताओं के खिलाफ अभिभावक मोबाइल नंबर-9672608819 पर एसएमएस भेज सकते हैं। अग्रवाल ने बताया कि 8 फरवरी को सभी स्कूलों के प्रिंसिपल और प्रभारियों को हैदराबाद की कंपनी के विशेषज्ञ ट्रेनिंग देंगे।