- Hindi News
- छात्राओं को महिला कांस्टेबल सिखाएंगी सेल्फ डिफेंस
छात्राओं को महिला कांस्टेबल सिखाएंगी सेल्फ डिफेंस
भास्कर न्यूज - कोटा
छात्राओं को छेडऩे वाले मनचलों की अब खैर नहीं। कौन सी छात्रा कब आत्मरक्षार्थ आक्रामक हो जाए कोई गारंटी नहीं। इसके लिए महिला कांस्टेबल छात्राओं को ट्रेनिंग देंगी। इसके लिए चार महिला कांस्टेबल यह ट्रेनिंग लेने दो हफ्ते के लिए जयपुर पुलिस अकादमी भेजा जा रहा है।
ऑपरेशन गरिमा के तहत महिला कांस्टेबल सोनिया, कौशल्या, रिंकू और सुनीता का चयन हुआ है। ये विशेष प्रशिक्षण के लिए 28 जनवरी को जयपुर जाएंगी। वहां उन्हें जूडो-कराटे और ताईक्वाडो सिखाया जाएगा। ट्रेनिंग के बाद कांस्टेबल शहर के जेडीबी कॉलेज, सोफिया स्कूल, भीमगंजमंडी स्थित गल्र्स स्कूल व रामपुरा महारानी स्कूल की छात्राओं को यह कला सिखाएंगी। वहां जो भी छात्रा इच्छुक होंगी, उन्हें ट्रेंड किया जाएगा। इसके बाद शहर के सभी स्कूलों में यह अभियान चलाएगा जाएगा। बाद में शहर की अन्य महिला कांस्टेबलों को भी ट्रेंड किया जाएगा।
शहर पुलिस की महिला कांस्टेबलों को ट्रेनिंग के बाद एक महिला कांस्टेबलों की विशेष टीम तैयार की जाएगी, जो समय-समय ऑपरेशन गरिमा में विशेष सहयोग करेंगी। उन्हें सादा वर्दी में बाजारों व पार्कों में भेजा जाएगा। वहां वे मनचलों के खिलाफ कार्रवाई करेंगी। इससे शहर में छेड़छाड़ करने व फब्तियां कसने वालों पर रोकथाम लगेगी। इससे महिलाओं खुद को सुरिक्षत महसूस करेंगी।
पुलिस लाइन में भी लगेगी क्लास
॥ट्रेंड महिला कांस्टेबल स्कूली छात्राओं के अलावा जिले की अन्य महिला कांस्टेबलों को भी ट्रेनिंग देंगी। इसकी क्लास पुलिस लाइन में चलेगी।
- सत्यवीर सिंह, एसपी
मनचलों को भी पकडऩे में लिया जाएगा सहयोग