९ फीट लंबा अजगर पकड़ा
कोटा - किशोरपुरा नहर के गेट पर गुरुवार को एक ९ फीट लंबा अजगर निकल आया। सीएडी कर्मचारियों ने इसकी जानकारी सर्प विशेषज्ञ गोविंद शर्मा को दी। शर्मा ने अजगर को वहां से पकड़ा। अजगर के कुछ चोटों के निशान भी थे। शर्मा उसे चिडिय़ाघर लेकर गए। जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया। इसके बाद उसे पिंजरे में छोड़ दिया।