पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंहिंडौली/ दबलाना। दबलाना थानाक्षेत्र के रोणीजा गांव में कीरो के झोपड़े के पास शुक्रवार को एक निजी बस की चपेट में आने से एक किसान की मौत हो गई। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने सरोली-गोठड़ा मार्ग को ढाई घंटे जाम रखा। अधिकारियों द्वारा परिजनों को सहायता दिलाने के आश्वासन के बाद ग्रामीण मान गए। निजी बस सरोली मोड़ से बूंदी की ओर आ रही थी। रोणीजा गांव के पास सड़क पार करते समय लादूलाल कीर ((३५)) पुत्र कजोड़लाल निवासी कीरो का झोपड़ा की बस की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई।
दुर्घटना का पता चलते ही काफी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए। झाड़ लगाकर सड़क को जाम कर दिया। सूचना मिलने पर थानाधिकारी रोहितकुमार मीणा मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जाम हटाने के लिए समझाइश की, लेकिन ग्रामीण मौके पर प्रशासनिक किसी अधिकारी को बुलाने की मांग पर अड़ गए। इसके बाद दबलाना के नायब तहसीलदार भारतसिंह राठोड़ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने नायब तहसीदार के सामने मृतक की पत्नी को दस लाख रुपए दिलाने, पत्नी की आंगनबाड़ी में नियुक्ति व मृतक के आश्रितों को बीपीएल में शामिल करने की मांग रखी।
नायब तहसीलदार ने उच्चाधिकारियों से बात कर सरकार की ओर से अधिक से अधिक सहायता दिलाने का भरोसा दिलाया। मौके पर उपस्थित सरपंच महादेव मीणा को निर्देश दिए कि मृतक पर आश्रित परिजनों को बीपीएल में शामिल करने के लिए पंचायत से प्रस्ताव शीघ्र भिजवाएं। इसके बाद ग्रामीणों ने जाम हटाया। थानाधिकारी रोहित मीणा ने बताया कि किसान लादूलाल कीर के खेत सड़क के दोनों ओर हैं। वह खेत में सिंचाई कर रहा था।
एकायक उठकर वह सड़क पार कर दूसरे खेत की ओर जाने लगा। इस दौरान बस की चपेट में आ गया। पुलिस ने हिंडौली अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। परिजनों ने गमगीन माहौल में शव का दाह संस्कार कर दिया। पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अधिक सहायता दिलाने का भरोसा दिलाया। मौके पर उपस्थित सरपंच महादेव मीणा को निर्देश दिए कि मृतक पर आश्रित परिजनों को बीपीएल में शामिल करने के लिए पंचायत से प्रस्ताव शीघ्र भिजवाएं। इसके बाद ग्रामीणों ने जाम हटाया। थानाधिकारी रोहित मीणा ने बताया कि किसान लादूलाल कीर के खेत सड़क के दोनों ओर हैं। वह खेत में सिंचाई कर रहा था। एकायक उठकर वह सड़क पार कर दूसरे खेत की ओर जाने लगा। इस दौरान बस की चपेट में आ गया। पुलिस ने हिंडौली अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। परिजनों ने गमगीन माहौल में शव का दाह संस्कार कर दिया। पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंडौली/ दबलाना - दबलाना थानाक्षेत्र के रोणीजा गांव में कीरो के झोपड़े के पास शुक्रवार को एक निजी बस की चपेट में आने से एक किसान की मौत हो गई। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने सरोली-गोठड़ा मार्ग को ढाई घंटे जाम रखा। अधिकारियों द्वारा परिजनों को सहायता दिलाने के आश्वासन के बाद ग्रामीण मान गए। निजी बस सरोली मोड़ से बूंदी की ओर आ रही थी।
रोणीजा गांव के पास सड़क पार करते समय लादूलाल कीर ((३५)) पुत्र कजोड़लाल निवासी कीरो का झोपड़ा की बस की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना का पता चलते ही काफी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए। झाड़ लगाकर सड़क को जाम कर दिया। सूचना पर थानाधिकारी रोहितकुमार मीणा मौके पर पहुंचे।
पुलिस ने जाम हटाने के लिए समझाइश की, लेकिन ग्रामीण मौके पर प्रशासनिक किसी अधिकारी को बुलाने की मांग पर अड़ गए। इसके बाद दबलाना के नायब तहसीलदार भारतसिंह राठोड़ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने नायब तहसीदार के सामने मृतक की पत्नी को दस लाख रुपए दिलाने, पत्नी की आंगनबाड़ी में नियुक्ति व मृतक के आश्रितों को बीपीएल में शामिल करने की मांग रखी। नायब तहसीलदार ने उच्चाधिकारियों से बात कर सरकार की ओर से अधिक से
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.