पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दो घंटे लेट चली कोटा पटना ट्रेन

दो घंटे लेट चली कोटा-पटना ट्रेन

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा - कोहरे के कारण दिल्ली, पटना, देहरादून, गोरखपुर, जोधपुर की ओर से आने वाली ट्रेनें देरी से कोटा पहुंची। पटना-कोटा ट्रेन 4 घंटे 25 मिनट देरी से कोटा पहुंची। इस कारण कोटा से भी यह ट्रेन 2 घंटे 20 मिनट लेट पटना के लिए रवाना हुई। देहरादून से बांद्रा जाने वाली देहरादून एक्सप्रेस शुक्रवार को एक घंटे देरी से कोटा पहुंची। इस ट्रेन की मेरठ-मंदसौर लिंक एक्सप्रेस सुबह 8.50 के बजाय 9.20 बजे रवाना हुई। पटना-कोटा ट्रेन 4 घंटे 25 मिनट लेट पहुंची। कोटा से इस ट्रेन को 3.25 के स्थान पर 5.45 बजे रवाना किया गया। जोधपुर-इन्दौर इंटरसिटी एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, गोरखपुर-बांद्रा अवध एक्सप्रेस 7 घंटे देरी से चली। अवध एक्सप्रेस के बारे में यात्री पूछताछ करते रहे।