पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ८ कांग्रेसियों के खिलाफ केस वापस, लगाया था जाम

८ कांग्रेसियों के खिलाफ केस वापस, लगाया था जाम

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा - यूआईटी पर प्रदर्शन कर सड़क को जाम करने के 8 वर्ष पुराने मामले में राज्य सरकार के प्रार्थना पत्र पर अदालत ने केस वापस लेने की अनुमति दे दी। किशोरपुरा थाने में 3 मार्च 2006 को क्रांति तिवारी, देवीशंकर, मनीष गुर्जर, प्रेमचंद मीणा, विष्णु शर्मा, रिंकू गुर्जर, हिम्मत सिंह हाड़ा, राम गिडवानी सहित 11 कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ केस दर्ज हुआ था, इनमें से तीन की मौत हो चुकी है। बचाव पक्ष के वकील जावेद इकबाल ने बताया कि सरकार की ओर से 30 नवंबर 13 को जारी एक पत्र के साथ एपीपी ने प्रार्थना पत्र कोर्ट में पेश किया जिसमें कहा कि सरकार ने इस केस को वापस लेने की अनुशंसा की है।