पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गारंटी के बाद भी नहीं बदल रहे सीएफएल

गारंटी के बाद भी नहीं बदल रहे सीएफएल

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा - इलेक्ट्रिकल कॉन्ट्रेक्टर एसोसिएशन ने सीएम वसुंधरा राजे व बिजली कंपनियों के सीएमडी को पत्र लिखकर सरकार द्वारा सभी घरेलू विद्युत उपभोक्ताओं को बांटी गई सीएफएल को तुरंत बदलने की मांग की है। एसोसिएशन के उपाध्यक्ष शैलेंद्र जैन ने बताया कि सीएफएल की गारंटी की अवधि 75 माह की थी। गारंटी अवधि में खराब होने पर उन्हें निशुल्क बदलना था पर सहायक अभियंता कार्यालयों में सीएफएल नहीं होने के कारण सीएफएल बदली नहीं जा रही है।
शिशु भारती में पूर्व संध्या पर कार्यक्रम
कोटा - टीचर्स कॉलोनी स्थित शिशु भारती सीनियर सैकंडरी स्कूल में गणतंत्र दिवस से पहले शुक्रवार को रंगारंग कार्यक्रम पेश किया गया। निदेशक योगेन्द्र शर्मा के इस दिन का महत्व बताया और कहा कि आज के बच्चे कल का भारत हैं। प्रिंसिपल सीमा घोष ने आभार जताया।
केस दर्ज होगा : दहेज प्रताडऩा के आरोप में इस्तगासे पर अदालत ने महिला पुलिस को मुकदमा दर्ज कर जांच करने के आदेश दिए हैं। वकील रूपनारायण सिसोदिया ने बताया कि श्रीपुरा निवासी फरजाना ने ससुर अब्दुल कदीर, सास शाहिदा बानो एवं देवर मोहम्मद हनीफ के खिलाफ कोर्ट में इस्तगासा दाखिल किया था।