- Hindi News
- बाइकों की भिड़ंत में दोनों चालक गंभीर घायल
बाइकों की भिड़ंत में दोनों चालक गंभीर घायल
खातौली - थाना क्षेत्र के सवाईमाधोपुर-खातौली मार्ग पर लाखनी गांव के समीप शुक्रवार सुबह दो मोटर साइकिलों की भिडं़त हो गई। जिसमें दोनों मोटरसाइकिलों पर सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पुलिस व एंबुलेंस मौके पर पहुंची। उन्हें खातौली प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया, जहां से घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद कोटा रैफर कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि हरिओम पुत्र धन्नालाल कुशवाह व बृजेश गोयल पुत्र कैलाश नारायण जाति महाजन की मोटरसाइकिलें लाखनी गांव के समीप भिड़ गई, जिससे दोनों गंभीर घायल हो गए। खातौली पुलिस ने बताया कि दोनों की हालत गंभीर होने के कारण कोई बयान नहीं हो सके।
क्चक्चक्च