पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 30 स्कूलों के 800 छात्र छात्राओं ने की रिहर्सल

30 स्कूलों के 800 छात्र-छात्राओं ने की रिहर्सल

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कोटा - नयापुरा स्थित उम्मेदसिंह स्टेडियम में गणतंत्र दिवस पर होने वाले जिला स्तरीय मुख्य समारोह का शुक्रवार को फाइनल रिहर्सल हुआ। शहर के 30 प्राइवेट और गवर्नमेंट स्कूलों के 800 स्कूली छात्र-छात्राओं ने नगाड़े की ध्वनि के बीच सतरंगी परिधान में सामूहिक व्यायाम प्रदर्शन किया। साथ ही ‘हम है भारत के वीर सिपाही, हम है हिन्दुस्तानी’ देशभक्ति गीत की मोहक प्रस्तुति दी।

एडीएम सूरजभान जैमन ने रिहर्सल में परेड का निरीक्षण कर मार्चपास्ट की सलामी ली। जैमन ने निगम सीईओ दिनेशचंद्र जैन, निगम आयुक्त भवानीसिंह पालावत सहित अन्य विभागों के अधिकारियों से व्यवस्थाओं की जानकारियां ली।

संभागीय आयुक्त करेंगे ध्वजारोहण

मुख्य समारोह में संभागीय आयुक्त अश्विनी भगत ध्वजारोहण करेंगे। समारोह सुबह 9.15 बजे होगा। स्वतंत्रता सेनानियों, वीरांगनाओं और प्रतिभाओं का सम्मान होगा। दोपहर एक बजे जिला प्रशासन एवं निगम के बीच क्रिकेट मैच जेके पैवेलियन पर होगा। दोपहर तीन बजे उम्मेदसिंह स्टेडियम में स्काउट-रैली समारोह होगा। कलेक्टर जोगाराम ने विभागाध्यक्षों को पत्र भेजकर निर्देश दिए है कि मुख्य समारोह में सभी विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को सुबह 9 बजे समारोह में उपस्थित होने के लिए पाबंद करें। गुमानपुरा मल्टीपरपज स्कूल में पूर्व संध्या पर शाम 7 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां होगी।