पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंकोटा। डकनिया व हिंडौनसिटी रेलवे स्टेशनों पर 65 लाख रुपए की लागत से इलेक्ट्रॉनिक्स कोच गाइडेंस सिस्टम लगाए जाएंगे। डकनिया को उपनगरीय रेलवे स्टेशन के रूप में विकसित करने के प्रयासों के तहत पिछले दिनों कमिश्नर रेलवे सेफ्टी चेतन बख्शी ने स्टेशन व रेलवे ट्रैक का निरीक्षण किया था। उन्होंने अप व डाउन लाइन में दो अतिरिक्त रेलवे लाइन डालने की संभावना तलाशी थी। उन्होंने इस ढलान क्षेत्र में अतिरिक्त लाइन डालने के लिए कुछ सुझाव भी दिए थे।
अब रेल प्रशासन ने सुझाव पर कामकाज शुरू कर दिया है। डकनिया के दोनों प्लेटफॉर्म पर इलेक्ट्रॉनिक्स कोच गाइडेंस सिस्टम लगने से यात्रियों को आसानी से पता लग जाएगा कि कौनसा कोच प्लेटफॉर्म पर कहां आएगा। इससे ट्रेन में यात्रियों को कोच तलाशने के लिए ज्यादा मेहनत नहीं करनी होगी।
इलेक्ट्रॉनिक्स कोच गाइडेंस सिस्टम लगने से यात्रियों को आसानी से पता लग जाएगा कि कौनसा कोच प्लेटफॉर्म पर कहां आएगा। इससे ट्रेन में यात्रियों को कोच तलाशने के लिए ज्यादा मेहनत नहीं करनी होगी।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.